7 अप्रैल 2019 - 14:58
जनरल क़ासिम सुलैमानी बाढ़ प्रभावित इलाक़ों के दौरे पर, पीड़ितों से बातचीत

जनरल क़ासिम सुलैमानी विश्व स्तर पर बहुत मशहूर नाम है। जनरल क़ासिम सुलैमानी ईरान की पासदाराने इंक़ेलाब बल आईआरजीसी के विदेशी मामलों को देखने वाली अलक़ुद्स फ़ोर्स के प्रमुख हैं जिन्होंने मध्यपूर्व के इलाक़े में अपनी रणनैतिक सूझबूझ और साहसी योजनाओं की धाक सारी दुनिया पर बिठा दी।

दाइश और अन्नुस्रा सहित आतंकी संगठनों की कमर तोड़ देने वाले जनरल क़ासिम सुलैमानी इस समय ईरान के बाढ़ प्रभावित इलाक़ों में सहायता और राहत पहुंचाने तथा बाढ़ पीड़ितों के पुनरवास के लिए जारी अभियान में व्यस्त हैं।

जनरल क़ासिम सुलैमानी बाढ़ प्रभावित हुवैज़ा इलाक़े के रफ़ीअ शहर पहुंचे जहां उन्होंने सहायता और राहत कार्यों का जायज़ा लिया। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत की। इस अवसर पर वह स्थानीय लोगों से अरबी भाषा में बात करते दिखाई दिए। जनरल क़ासिम सुलैमानी अरबी भाषा में भी दक्ष हैं।

जनरल कासिम सुलैमानी वैसे तो एक सैनिक अधिकारी हैं लेकिन आम जनता से अपने गहरे प्रेम के कारण वह जनता के बीच बहुत लोकप्रिय हैं। इस लोकप्रियता का एक आयाम बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में उनकी सक्रियता देखकर स्पष्ट होता है।